विवेकानंद यूथ सर्कल एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला धमतरी के द्वारा प्रकृति वंदन साइकिल यात्रा की शुरुवात शनिवार को धमतरी नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी के पूजन अर्चन के पश्चात हुआ । साईकिल यात्रा कुरूद नगर एवं विभिन्न गांवो से होते हुए रविवार शाम 6 बजे मेघा में प्रवेश किया।प्रवेश द्वार पर ग्राम पंचायत के सरपंच के नेतृत्व में सभी पंचो,व ग्रामीणों के द्वारा साइकल यात्रियों का पर्यावरण से संबंधित नारे और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इसके पश्चात रावण भाठा मैदान में मचिया कार्यक्रम हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख नागेंद्र वशिष्ठ थे । इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश भर में अलग-अलग गांवो में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयास का वर्णन कर प्रकृति संवर्धन का आह्वान किया उन्होंने गांव से ही देश के निर्माण की बात कही उन्होंने तालाब और गोवंशों के संरक्षण की बात कही। उन्होंने स्व के बोध एवं राष्ट्र के लिए नागरिक कर्तव्य को समझाते हुए कहा कि नेशन फर्स्ट की भावना से ही राष्ट्र और समाज का विकास हो सकता है और वही हमारे लिए हितकर है ।

यात्रा के प्रभारी श्री भेदु प्रसाद और राकेश जी ने बताया की यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेड़ लगाने एवं उनके संरक्षण के प्रति प्रेरित करना हैजल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए प्रेरित करना है प्लास्टिक एवं पॉलीथिन से पर्यावरण को बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा । इसी तरह ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कार्य करके हम पर्यावरण को बचा सकते हैं इसके लिए बिजली के उपकरणों का उचित उपयोग करना चाहिए संसाधनों के उचित उपयोग के लिए कचरा और अपशिष्ट पदार्थों को पुनः चक्रण के लिए प्रेरित करना समय की मांग है। ऐसे पदार्थ का उपयोग करना जो पुनः उपयोग में हो सके और सभी जीव जंतुओं का संरक्षण आज के समय में नितांत आवश्यक है ।
इस प्रकार का संदेश युवा पीढ़ी को देना ताकि आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित और संवर्धित हो सके इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष निषाद, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, सरपंच श्री मति मनीषा गजेंद्र ध्रुव, योगेश्वर साहू, धर्मेंद्र साहू, छत्रपाल साहू, कृष्ण कुमार साहू , अशोक साहू , टिकेश्वरी साहू , मधु गुप्ता , खुशबू साहू , पद्मिनी सोनी , हेमलता साहू , सोहद्रा साहू , शिवनंदन पटेल दुर्गेश सोनी वेदप्रकाश साहू उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राहुल जैन ने किया|

