चित्र भारती फिल्मोत्सव – 2018 , 19 – 21 फरवरी 2018, सीरी फोर्ट, दिल्ली

cbff-logo

cbff-logoहमे ज्ञात है, कि  2 वर्ष पहले फरवरी 2016 में  पहला लघु-फिल्मों का उत्सव इंदौर में आयोजित हुआ थाI यह चित्र भारती फिल्मोत्सव (Chitra Bharati Film Festival – CBFF) के नाम से प्रसिद्ध हुआI इसमें 9 राज्यों से 309 फिल्मे आईI सिनेजगत की प्रमुख हस्तियां – श्री मधुर भंडारकर, राहुल रावल, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और सुदिप्तो सेन आदि इसमें शामिल हुईं थीI इस कार्य को विधिवत आगे बढ़ाने के लिए ‘भारतीय चित्र साधना’ नाम से ट्रस्ट दिल्ली में पंजीकृत हो गया हैI

 

दूसरा चित्र भारती फिल्मोत्सव  19 – 21 फरवरी 2018 को दिल्ली के सीरी फोर्ट में आयोजित किया गया हैI इसमें निम्नलिखित श्रेणियां है|

  1. डाक्यूमेंट्री – अधिकतम 30 मिनट
  • एनीमेशन – अधिकतम 5 मिनट एवम
  • लघु-फ़िल्में – अधिकतम 20 मिनट की प्रतियोगिता होगीI
  • कैंपस फिल्मों की अलग श्रेणी रहेगी – अधिकतम 20 मिनट (केवल लघु फिल्मों को ही इस श्रेणी के अंतर्गत अनुमति है)I

इस प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी www.bhartiyachitrasadhna.com  पर उपलब्ध हैI

 

फिल्मे निम्नलिखित विषय पर होनी चाहिए:

  1. भारतीय संस्कृति और मूल्य
  2. राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना
  3. रचनात्मक कार्य
  4. भारतीय परिवार व्यवस्था
  5. सामाजिक समरसता
  6. लोक कलाएं
  7. पर्यावरण
  8. महिला

 

इसके लिए प्रविष्टियाँ हिंदी व अंग्रेजी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी आमंत्रित हैI अन्य भाषाओँ की प्रविष्टियों में हिंदी या अंग्रेजी के सब-टाइटल्स होना आवश्यक हैI इसके लिए प्रत्येक प्रान्त के (क) फिल्म सोसाइटीयां (ख) फिल्म प्रशिक्षण संस्थानों (ग) कैंपस एवम (घ) अन्य सम्बंधित व्यक्तियों से संपर्क करके प्रविष्टियाँ भिजवाना हैI इसके लिए प्रचार सामग्री वेब-साईट पर उपलब्ध हैI कुछ सामग्री प्रान्त प्रचार प्रमुखों को कोरियर से भी भिजवाई जा रही हैI

 

प्रान्त के महानगरों में फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स करना भी उपयोगी रहेगाI इसके पाठ्यक्रम के लिए भारतीय चित्र साधना का (पत्र के अंत में दिए गये पते पर) संपर्क किया जा सकता हैI

 

फिल्मोत्सव की स्वागत समिति के लिए अपने प्रान्त के बहुमान्य फ़िल्मी हस्तियों से बात करके सहमति लेने का प्रयास करना चाहिएI इन सब का उत्सव में प्रत्यक्ष सहभागी होना जरुरी नही हैI स्थानीय मीडिया व फ़िल्मी पत्रिकाओं में इसका प्रचार करनाI

 

इस प्रतियोगिता में अनेक तरह के पुरुस्कार होंगेI सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए एक लाख रूपये का पुरुस्कार हैI विस्तृत जानकारी वेब-साईट पर हैI

 

इस विषय में किसी भी जानकारी के लिए संपर्क सूत्र है :

श्री अरुण अरोड़ा

संयोजक, ऑर्गनाइजिंग समिति

arunarora21@gmail.com   0-981-133-8858

 

दिल्ली ,      6 अक्टूबर, 2017

मनमोहन वैद्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *