देव ऋषि नारद जयंती पर किया गया पत्रकारों का सम्मान

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ एवं प्रचार विभाग जिला सूरजपुर के द्वारा श्री नारद जयंती के उपलक्ष में पत्रकार सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर में किया गया,इस अवसर पर मुख्य वक्ता अरविंद मिश्रा संपादकीय सलाहकार जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन, सत्यम गर्ग जिला सह संघचालक,दिनेश सिंह विभाग प्रचार प्रमुख,गोपाल सिंह विद्रोही वरिष्ठ पत्रकार,विरेश सिंह विभाग स्तंभ लेखाकार प्रमुख,महेश गुप्ता विभाग सह प्रचार प्रमुख,जिला सहकार्यवाह विजय शर्मा,अभिषेक उपाध्याय जिला प्रचार प्रमुख,अंबिकेश जायसवाल जिला सह प्रचार प्रमुख ने श्री नारद जी एवं भारत मां के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता अरविंद मिश्रा ने उपस्थित प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया के पत्रकारों को श्री नारद जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवऋषि नारदजी को देवताओं का दूत माना जाता है,वे सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे,इस कारण उन्हें भारतीय परंपरा में प्रथम पत्रकार एवं संवाद दूत के रूप में सम्मानित किया जाता है,नारद जी सदैव धर्म के प्रसार एवं जन कल्याण के लिए कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक एवं सत्य के मार्ग में चलने के लिए प्रेरित करते थे,पत्रकारों को सबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ एवं समाज का दर्पण है,इसका प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सत्य जानकारी उपलब्ध कराकर सजग एवं जागरूक करना है,यह समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर पारदर्शिता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, पत्रकारिता लोकतंत्र की रक्षा,जनमत निर्माण,शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है।

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही ने इस अवसर पर कहा कि नारद जयंती जैसे कार्यक्रम किया जाना वास्तव में प्रशंसनीय है,नारद जी को देवताओं का संदेश वाहक होने के साथ प्रथम पत्रकार होने का दर्जा प्राप्त है,पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती है,यह सरकार और अन्य संस्थाओं को जवाबदेही बनाकर राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में जिला सह संघचालक सत्यम गर्ग,जिला सह कार्यवाह विजय शर्मा सहित सम्मानीय पत्रकारगण एवं संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह मे उपस्थित सभी सम्माननीय पत्रकारों को डायरी,पेन एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन विभाग सह प्रचार प्रमुख महेश गुप्ता एवं आभार व्यक्त करते हुए विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानीय पत्रकारों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रचार प्रमुख अभिषेक उपाध्याय,अंबिकेश जायसवाल सह प्रचार प्रमुख सहित संघ कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही।

About विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़

View all posts by विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *