राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय़ प्रांत प्रचारक बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
अखिल भारतीय ‘प्रांत प्रचारक बैठक’
बेलगावी, 10-12 जुलाई, 2026

दिनांक – 01 जुलाई, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय़ प्रांत प्रचारक बैठक इस वर्ष युगाब्द 5128, विक्रम संवत् 2083, ज्येष्ठ (उत्तर भारत में आषाढ़) कृष्ण दशमी/एकादशी, द्वादशी एवं त्रयोदशी अर्थात दिनांक 10, 11 एवं 12 जुलाई, 2026 को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित हो रही है।

इस बैठक में देशभर के सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक तथा सह क्षेत्र प्रचारक सहभागी होते हैं। संघ की संगठन रचना के कुल 11 क्षेत्र एवं 46 प्रांतों से यह कार्यकर्ता अपेक्षित रहते हैं। इस बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी शामिल होंगे। मार्च में समालखा में हुई प्रतिनिधि सभा बैठक के पश्चात संपूर्ण देश में अप्रैल, मई एवं जून मास में संघ के विभिन्न स्तरों के प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण हुए हैं। बैठक में संघ शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाती है।

बैठक में संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा करते हुए अधिकतम शाखा विस्तार की आगामी योजना पर चर्चा होगी। साथ ही 2026 के संघ के प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत एवं समीक्षा, शताब्दी वर्ष के निमित्त संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्तूबर 2026 तक चलेंगे।

बैठक में शामिल प्रचारक वर्तमान समय व परिस्थितियों के अनुभवों तथा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा करेंगे।

पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, सी. आर. मुकुंद जी, अरुण कुमार जी, रामदत्त जी, आलोक कुमार जी, अतुल लिमये जी सहित अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में भाग लेने वाले हैं।

बैठक हेतु पूजनीय सरसंघचालक जी का 06 जुलाई को बेलगावी (कर्नाटक) में आगमन होगा।

सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख

https://www.rss.org/hindi//Encyc/2026/7/1/prant-pracharak-meeting-will-be-held-in-belagavi-on-july-10-11-and-12.html

About विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़

View all posts by विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *