अखिल भारतीय हिंदू गोर बंजारा एवं लबाना – नायकड़ा समाज कुंभ 2023

हिंदू गोर बंजारा लबाना और नायकड़ा समाज कुंभ के लिए गोदरी कुंभ में संत महंतो का आगमन

भव्य शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा

जामनेर, 24 जनवरी
गोदरी में 25 से 30 जनवरी तक हिंदू गोर बंजारा और लबाना नायकड़ा समाज कुंभ 2023 हो रहा है। आज 24 जनवरी को कुंभस्थल से धर्मस्थल तक संतों की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में करीब 30 हजार नागरिकों ने भाग लिया। 23 तारीख को गोदरी से करीब 6 से 7 किमी दूर गांव में बंजारा समाज के संत पहुंचे थे। 24 तारीख की सुबह वे शोभायात्रा से कुंभस्थल पहुंचे। यहां 11 रथों में घोड़ों के साथ प्रमुख संतों की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सबसे आगे सजे-धजे वाहन में प.पू.संत श्री धोंडीराम बाबा, प.पू.आचार्य श्री. चंद्रबाबा महाराज की मूर्तिया विराजमान थी। इस गाड़ी के पीछे संतों के रथ और पीछे संतों के अनुयाइयों वाले 10 वाहन थे। इस अवसर पर नासिक से 5 बैंड, 2 ढोल पथक के साथ शोभा यात्रा दोपहर 12.30 बजे कुंभस्थल से धर्मस्थल के लिए रवाना हुई।

इस शोभायात्रा पर कुंभस्थल के पास व शोभायात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कुंभस्थल पर सुबह से ही भक्तो की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में लेंगी नृत्य किया। इसमें छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शामिल थीं। इसके साथ ही महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पारंपरिक लोक गीत गाए।

शोभा यात्रा का आकर्षण
नागरिकों सहित युवाओं ने “हा मैं हिंदू हू” और गोर माटी भाषा में “हा म हिंदू छ” जैसे नारों वाली टोपियां पहन रखी थीं।

शोभायात्रा के दौरान पुरुषों और महिलाओं नृत्य किया। लोगों ने संतो के के दर्शन किए। शोभा यात्रा मार्ग पर दोनों ओर नागरिक खड़े होकर पुष्पवर्षा कर रहे थे। गोदरी गांव में रास्तों के दोनो ओर रंगोली बनाई गई थी। शोभा यात्रा के प्रारंभ में कुछ महिलाओं ने सिर पर कलश और तिज धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा में 5 डिब्बों वाली एक ट्रेन शामिल हुई। जुलूस पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। युवाओं ने बंजारा समाज का श्वेत रंग का झंडा और हिंदू धर्म का भगवा झंडा लेकर ‘जय सेवालाल’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।

गोदरी के आसपास के पिंपलगांव, शेवगा, रावला, जामठी, पाथर टांडा, गोदरी, गोदरी सुकनाइक टांडा, फतेहपुर के एक-एक गांव में 23 तारीख को संतों का आगमन हुआ था। इन संतों के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। अग्रक्रम में, पूज्य बाबूसिंगजी महाराज का रथ, उसके पीछे पूज्य गोपाल चैतन्य महाराज, पूज्य दिव्य चैतन्य महाराज, पूज्य हरि शरणनंदन महाराज, पूज्य सर्व चैतन्य महाराज, पूज्य राधे चैतन्य महाराज सहित अन्य संत 11 रथों में विराजमान थे। 11 रथों में 25 से अधिक संत थे।

कल 25 जनवरी के कार्यक्रम :
25 जनवरी को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक पल्ला, मूर्ती स्थापना 10.30 बजे से 11.30 बजे तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक, संत प्रवचन शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक, संत सेवालाल महाराज अमृतलीला, शाम 7 से 10 बजे तक देवी भागवत, कृष्ण लीला, रामनाव संत रामराव बापू अमृतवाणी आदि कार्यक्रम होंगे। ·

दि.25 जानेवारी 2023
स्वागत भाषण मा.शरदराव जी ढोले अ. भा. धर्म जागरण प्रमुख करेंगे।
प्रास्ताविक पू गोपाल चैतन्यजी बाबा,
आशीर्वचन पू. बाबूसिंगजी महाराज,
आशीर्वचन पू. सुरेशजी महाराज,
पू. महंत विश्वेश्वरानंदजी नारायण मठ, सुरत, पू. बाबा हरनामसिंगजी और
सत्र समापन पू. गुरुशरनानंदजी महाराज करेंगे।


About विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़

View all posts by विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *